BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2024, 4:21 pm
KHABAR : चौथे चरण में 8 लोकसभा क्षेत्रों में कल मतदान, 3080 मतदान केंद्र संवेदनशील,  इंदौर में सबसे ज्यादा 25 लाख वोटर, उज्जैन में सबसे कम, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मध्य प्रदेश के 8 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। प्रदेश में आम चुनाव का यह अंतिम चरण है। 8 सीटों पर 74 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 3080 मतदान केंद्र संवेदनशील और 53 केंद्र अति संवेदनशील हैं।


प्रदेश में आम चुनाव के चौथे चरण में इंदौर, खरगोन, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार और खंडवा में मतदान होगा। इसमें सीएम मोहन यादव का ग्रह जिला उज्जैन भी शामिल हैं, जहां मतदान होना है। इंदौर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 25 लाख 26 हजार 803 वोटर हैं। उज्जैन में सबसे कम 17 लाख 98 हजार 704 वोटर हैं। थर्ड जेंडर के वोटर्स की बात करें तो इन आठों लोकसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 97 थर्ड जेंडर मतदाता इंदौर में हैं। दूसरे नंबर पर उज्जैन में 78 थर्ड जेंडर वोटर हैं।


3080 मतदान केंद्र अति संवेदनशील
मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने चौथे चरण के मतदान की तैयारियों पर जानकारी देते हुए बताया चौथे चरण में 8 लोकसभा क्षेत्रों में 18007 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2001 मतदान केन्द्र महिला कर्मचारी संचालित करेंगी। वहीं 946 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 66 मतदान केंद्र दिव्यांगों द्वारा संचालित किए जाएंगे। 3080 मतदान केंद्र अति संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किए गए हैं। 53 केंद्र को अति संवेदनशील हैं। 130 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। संवेदन शील और अति संवेदन शील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।


74 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
चौथे चरण के चुनाव में 8 लोकसभा सीटों पर 74 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 69 पुरुष और 5 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार इंदौर में और सबसे कम 5 केंडिडेट खरगोन में हैं। देवास, मंदसौर, इंदौर, खरगोन और खंडवा में कोई महिला उम्मीदवार नहीं हैं।


सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग
चौथे चरण की आठ लोकसभाओं में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान शुरु होने के 90 मिनट पहले मॉक पोल की कार्रवाई शुरु होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE