झालावाड़। मातृ दिवस दिनांक 12 मई 2024 के शुभ अवसर पर रुद्र सेना गौ सेवा टीम झालावाड़ राजस्थान द्वारा बेसहारा गोवंशों के लिए पानी की टंकियां रखवाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव गौ सेवक लक्ष्मण सिंह हिंदू एवं विशिष्ट अतिथि अजय शर्मा रहे।
मुख्य अतिथि ने वहां मौजूद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भगवा दुपट्टा में तिलक लगाकर अभियान की शुरुआत की और बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एवं निराश्रित गोवंशों के लिए पानी की टंकीया, हरा व सुखा चारा डालने पर जोर दिया गया एवं सभी संस्था, सभी संगठन एवं सामाजिक संगठन को इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। ताकि अधिक से अधिक निराश्रित गोवंशों की सेवा सुरक्षा में रक्षा हो सके यह एक बहुत पुन्य का कार्य हैं। इस बार 51 टंकियां का टारगेट था परंतु अभी 48 टंकियां कवर हो पाई। इसी महीने में पूरी 51टंकियां रखवाई जाएगी। साथ ही रूद्र सेना नारी शक्ति द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष में गिन्दौर झालरापाटन जलेश्वर महादेव मंदिर पर हर्ष उल्लास एवं सभी मातृशक्ति का पुष्प फूल माला द्वारा सम्मान किया गया। संभागीय मीडिया प्रभारी कमलेश सोनी ने सबका आभार व्यक्त किया।
विशिष्ट अतिथि रुद्र सेना गौ सेवा टीम जिला कार्यकारिणी सदस्य की पद की नियुक्ति भी की गई। जिन्होंने जय गौ माता, हर हर महादेव, जय श्री राम के जयघोष लगाए। वहां मौजूद पदाधिकारी झालरापाटन नगर संयोजक अरुण मालव ने गौ सेवा का कार्यभार संभाला। जिला वरिष्ठ पदाधिकारी रामकरण सुमन ने अपने सुपुत्र के जन्मदिवस के उपलक्ष में पानी की टंकी रखवाई एवं गौ माता के चारे के लिए सहयोग राशि दी। दिनेश विश्वकर्मा, झालरापाटन तहसील प्रचार मंत्री राजेंद्र वर्मा, कार्यकर्ता ग्राम गिन्दौर शोभाराम मेघवाल, रमेश भील ठाकुर, बाबूलाल जाटव, सुनील सुमन, पंकज सुमन, संजय सुमन, नारी शक्ति से झालरापाटन तहसील अध्यक्ष विद्या बाई शर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भगवती बाई, कैलाशी बाई, ज्योति चौरसिया, सुनीता शर्मा, अलका सुमन नारी शक्ति मौजूद रही।