नीमच। शहर के केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गरीब मोहल्ला विनोबा गंज में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब शनिवार देर रात्रि में एक 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली।
जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के गरीब मोहल्ला विनोबा गंज नीमच निवासी एक 24 वर्षीय गौरव पिता विनोद जाति कुजबंधीय ने अज्ञात करण के चलते अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद तत्काल परिजन युवक को फांसी के फंदे से उतार कर जिला चिकित्सालय लाए। लेकिन वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविवार को जिला चिकित्सालय में युवक के शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जान शुरू कर दी है।