टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशानुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक शनिवार को खेलों के अलावा अन्य गतिविधियां भी संचालित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसीक्रम में आज प्रातः शनिवार को पुलिस लाईन परिसर में पुलिस अधीक्षक काशवानी की उपस्थिति में समस्त खिलाड़ियों, प्रशिक्षिकों एवं अधिकारियों को हार्टफुलनेस संस्था द्वारा मेडिटेशन कराया गया, जिसमें बताया गया कि ध्यान कैसे लगाते हैं और ध्यान से होने वाले लाभों को एवं अपने अनुभवों को खिलाड़ियों के साथ साझा किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय, पी प्रसन्ना, अनूप मंडल, देवेश चंदेल, प्रियंक खरे, प्रिंस परमार, नवाब खान, प्रिंस सेन, निधि बिदुआ, सुनीता रिछारिया, अंजलि भटनागर, अंकित राय, दिनेश प्रजापति, भूमि राय, अक्षय खरया, राघवेंद्र केके द्विवेदी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 4 मई से 2 जून तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विगत वर्ष की भांति आउटडोर खेलों में फुटबॉल एथलेटिक्स, हांकी, सॉफ्टबॉल कराते, योग, वॉलीबॉल खेल आयोजित किये जा रहे हैं। साथ ही इस वर्ष लॉन टेनिस, बास्केटबॉल एवं मलखम्ब खेलों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्रातः 5ः30 से 7ः30 तक एवं इनडोर एक्टिविटी में स्पोकन इंग्लिश, मेहंदी, पेंटिंग, डांस एवं जुंबा का भी प्रशिक्षण पुलिस लाइन परिसर में 9 बजे से 11 तक दिया जा रहा है।