छतरपुर। जिला के बड़ामलहरा में शासकीय सीएम राइज स्कूल में आयोजित 12 दिवसीय समर कैंप का आज समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य विनोद तिवारी, शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय के संकुल प्राचार्य के एल अहिरवार, शेख रफीक खान, स्कूली स्टॉफ पत्रकार और अभिभावक गण की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एकल नृत्य, ग्रुप डांस, नाटिका, लाफिंग ड्राइंग की प्रदर्शनी, खेल कूद में आउटडोर- इनडोर एक्टिविटी में अब्बल में आये छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरष्कृत किया गया। मौजूद अतिथियों ने संबोधन में छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए ऐसे कैंपो की महत्ता बताते हुए अभिभावक और गुरुओं का सम्मान हमेशा करने के लिए प्रेरित किया।