KHABAR : बीजेपी के जनसम्पर्क में टला बड़ा हादसा, भाजपा प्रत्याशी के जनसम्पर्क के दौरान नाच रहा युवक पटाखों में घिरा, मची अफरा तफरी, पढे़ खबर 

May 4, 2024, 11:05 am




ग्वालियर। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चल रहे पैदल जनसम्पर्क में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। पुलिस कर्मियों की सूझबूझ से एक युवक की जान बच गई। युवक पटाखों के बीच फंस गया था उसके कपड़ों तक में आग लग गई थी। पर समय रहते यातायात पुलिस के जवान ने आतिशबाजी के बीच में जाकर उसे खींच लिया। साथ ही कपड़ों में लगी आग बुझाई। यदि जवान समय पर नहीं पहुंचता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्वालियर के उपनगर मुरार में शुक्रवार रात भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने जनसम्पर्क किया है। जनसंपर्क के दौरान सड़क पर पटाखे चल रहे थे। कार्यकर्ता जोश में थे। इसी समय किसी ने सड़क पर एक हजार लड़ी वाला पटाखा (हजारा) चलाया। पटाखा चलते ही पास खड़ा एक युवक उसमें फंस गया। तभी एक चिंगारी से उसके कपड़ों में आ लगी और आग लग गई। यह देख आसपास के लोग घबराए, तब तक ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से उसे निकाला और आग बुझाई। यह घटना बारादरी चौराहा, सदर बाजार और अग्रसेन चौराहे के बीच की है। जिस समय यह घटनाक्रम हुआ, उस समय मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। ट्रैफिक डीएसपी अजीत चौहान ने बताया कि आतिशबाजी के दौरान एक युवक डांस करता हुआ पटाखों के करीब आ गया था। पटाखों के बीच वह डांस करता रहा, तभी यह हादसा हुआ। ट्रैफिक पुलिस के जवानों की सतर्कता व समझदारी से उसकी जान बच गई। पटाखों के बीच कूदता रहा युवक सड़क पर हो रही आतिशबाजी के बीच फंसा युवक पटाखों की आवाज के साथ कूदता रहा। पहले लोग उसे उसका डांस समझ रहे थे पर बाद में समझ में आया कि वह फंस गया है। जवानों ने तत्परता से उसे बचाया, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। पुलिस का कहना है कि युवक उस समय नशे में था, जो बाद में चला गया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP