BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 7:56 pm
BIG NEWS : कागज की रद्दी की आड़ में डोडाचूरा तस्करी करते एक गिरफ्तार, ट्रक से 490 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना गंगरार द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ट्रक में कुल 22 कट्टो में भरा 490 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा को ट्रक सहित जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी ट्रक में डोडाचूरा को कागज की रद्दी से भरे कट्टों के नीचे छिपा कर ले जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी परबत सिंह जैतावत व डीएसपी गंगरार रविन्द्रप्रताप सिंह गंगरार के सुपरविजन में शुक्रवार को थानाधिकारी गंगरार मोती राम पु नि पुलिस जाप्ता हैड कानि लेहरी लाल, कानि दिनेश कुमार, रामस्वरूप, भरत लाल, गजेन्द्र, नानू लाल, प्रदीप कुमार व भैरू लाल के साथ गश्त करते हुए चौगावड़ी पुलिया सर्विस रोड़, नेशनल र्हाइवे- 48 पर जा रहै थे। इसी दौरान आगे चल रहे एक ट्रक का चालक व खलासी पुलिस सरकारी जीप की बत्ती व वर्दीधारी जाप्ता पुलिस को देख कर ट्रक को तेज गति से भगाने लगा। जिसका सरकारी जीप से पिछा किया तो उक्त ट्रक का खलासी चलती ट्रक से कुद कर भागने लगा जिसका पुलिस जाप्ते ने पैदल पिछा कर रोका व ट्रक के आगे सरकारी जीप को लगा कर ट्रक को रोका तो चालक उतर कर भाग गया।
ट्रक की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उक्त ट्रक के अंदर ऊपर तक कागज की रद्दी के कट्टे भरे हुए थे तथा इन कट्टो के बिच में काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो के अंदर छुपाया हुआ अफीम डोडा चुरा के कट्टो भरे हुए थे। जिनको ट्रक से निचे उतार कर गिनती की गई तो कुल 22 कट्टे में 490 किलो ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ होना पाया गया। अवैध अफीम डोडा चूरा व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जप्त कर मौके से आरोपी शाहपुरा जिले के कनेछन कलां पुलिस थाना फुलिया कलां निवासी 36 वर्षीय रामरतन उर्फ रतन लाल पुत्र दुधा लाल गुर्जर को गिरफ्तार किया जाकर पुलिस थाना गंगरार पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE