KHABAR : भेरूगढ़ में हुए विवाद के मामलों में घायल के परिजनों ने मुख्यमंत्री को रोड शो के दौरान दिखाएं घायल के पोस्टर न्याय की लगाई गुहार, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

May 10, 2024, 10:40 am




देवास। भेरूगढ़ में हुए विवाद के मामले में मुख्यमंत्री को रोड शो के दौरान घायल के परिजनों ने दिखाएं घायल के पोस्टर मुख्यमंत्री से नहीं मिलने पर जताई नाराजगी भेरूगढ़ में बीते दिनों विवाद हुआ था जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इंदौर के निजी अस्पताल में उपचार  जारी है दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में रोड शो करने के लिए देवास पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर मुख्यमंत्री को भी दिखाएं और नारेबाजी की बता दे की ये वही लोग है जिनके परिजन बीते दिनों भेरूगढ़ में हुए विवाद के मामले में घायल हुए थे परिजनों का कहना था कि वह मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया और उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया। हमारी मुख्यमंत्री से यही गुहार है कि आरोपियों पर कड़ी  से कड़ी कार्रवाई की जाए।घायल के परिजन रेखा ठाकुर ने बताया कि बीते दिनों घर में घुसकर कुछ लोगों ने महिला और पुरुषों के साथ में मारपीट की थी एक महिला एमजी में भर्ती हैं तो वही एक युवक को गंभीर चोट आने पर इंदौर रेफर किया गया है हम आज मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना आए थे।की  किस तरह से महिलाओं और युवक के साथ मारपीट की गई है जिन्होंने महिलाओं के साथ मारपीट करी है उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए। लेकिन हमें पुलिस कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया हमारी बस एक ही मांगी कि हमें न्याय दिया जाए।  

संबंधित समाचार

VOICE OF MP