सीतामऊ। नगर वरिष्ठजनों ने मक्का मदीना हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। हज यात्रा 40 दिन के लगभग की रहेगी। बुरहानुद्दीन बोहरा एवं उनकी पत्नी का मक्का मदीना के लिए रवाना होने से पहले आज सीतामऊ नगर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पारस मल जैन, फूलचंद पाटीदार, अरुण सोनी सरकार, सत्यनारायण सोनी, सत्तू काका, कैलाश पोरवाल, बगदीराम उदिया, राजीव भार्गव वकील, सुनील शर्मा, नीरज बड़ोदिया, हीरालाल बिलोदिया, अरविंद कलमोदिया, प्रकाश उदिया, भेरुलाल धनगर, प्रदीप चावड़ा, वर्दीचंद राठौर, लखन माली सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग माजूद रहे। हजयात्रा जाने पर हकीमी ट्रेडर्स शॉप पर पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।