नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी 21 मई को 11 केवी जेल फीडर पर लाइन स्ट्रीगिंग का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से जेल फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 21.05.2024 (मंगलवार) को 11 केवी जेल फीडर पर लाइन स्ट्रीगिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य की वजह से 11 केवी जेल फीडर से सुबह 8 से 10 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। इस अवधि में औद्योगिक क्षेत्र, पुलिस लाईन, स्कीम नं. 36 का कुछ एरिया आदि क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।