नीमच। आज के इस दौर में बच्चों को शिक्षित करने हेतु सरकार सहित अन्य संस्थाए भी बढ़चढ़कर सहायता करने में लगे हैं। इसी के तहत नरेला परिवार द्वारा परिवार की मुखिया माता कमला बाई धर्मपत्नी स्वर्गीय मिश्रीलाल नरेला की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर एवं उनकी आत्मा की शांति हेतु उनकी स्मृति में स्थानीय हिंगोरिया रेलवे फाटक के पीछे स्थिति माध्यामिक विद्यालय परिसर में बच्चों को पढ़ने हेतु एक हॉल मय फर्नीचर सहित निर्माण कराया गया, जिसका आज सोमवार को परिवार के वरिष्ठ ओमप्रकाश नरवरिया साहू समाज उदयपुर के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष के कर कमलों द्वारा किया गया, जिसकी चाबी स्कूल की पूर्व प्रधानध्यापिका लतिका अग्रवाल एवं वर्तमान प्रधानाध्यापिका मति नीतू शर्मा को भवन की चाबी सौंपी। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नरेला परिवार के सत्यनारायण, रामप्रकाश, शिव शंकर, शत्रुघन, सरपंच, डॉ, जुगल शर्मा, मुकेश सिसोदिया, स्कूल स्टाफ सहित समस्त नरेला परिवार के सदस्य मौजूद थे।