KHABAR : जोरदार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर,भीषण गर्मी और उमस से क्षेत्रवासियों को राहत, पढे़ प्रदीप महाजन की खबर

June 28, 2024, 10:08 am




भगवानपुरा। गुरुवार शाम को हुई जोरदार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आए। वहीं भगवानपुरा में भी तेज बारिश के कारण सड़कों से पानी बह निकला। बता दे कि क्षेत्र में दिनभर उमस के बाद शाम को मूसलाधार बारिश हुई। जिससे कि भीषण गर्मी और उमस से क्षेत्रवासियों को राहत मिली।भगवानपुरा सहित आसपास के इलाकों में करीब 20 मिनट तक बिजली की गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश का क्रम जारी रहा है। तेज बारिश होने से बोवनी की फसलों को लाभ मिलेगा। वहीं जोरदार बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। आपको बता दे कि इस सीजन की सबसे तेज बारिश गुरुवार को हुई हैं।वही नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर मूसलाधार बारिश होने से मैदान तालाब में तब्दील हो गया। यहां पर जल निकासी के साधन नही होने से बारिश का पानी पूरे मैदान में जमा हो गया।जिससे कि खिलाड़ियों को काफी परेशानी उठाना पड़ी। तेज बारिश के चलते गौमुख नदी सहित आसपास के नालों में भी बाढ़ आ गई। बता दे कि क्षेत्र में मानसून अब पूरी तरीके से सक्रिय हो गया हैं। ग्राम अंबाखेड़ा, देवाडा, देजला, कदवाली, थरड़पूरा, धुलकोट,काबरी,भग्यापुर, सुखपुरी सहित आदि ग्रामों में तेज बारिश हुई है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP