BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2024, 3:35 pm
KHABAR : रोटरी सामुदायिक भवन पर आयोजित भव्य समारोह मे सेवा कार्यों की ली शपथ, नवीन सदस्यों को रोटरी पिन लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सदस्यता ग्रहण करवाई, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित पीडित मानवता की सेवा से जुड़े प्रत्येक कार्यों के लिए रोटरी क्लब और इनरव्हील सदैव तत्पर रह कर श्रेष्ठ कार्य करते हैं। इन्ही भावनाओं के साथ रोटरी क्लब नीमच के नव निर्वाचित अध्यक्ष शरद जैन व इनरव्हील की निर्वाचित अध्यक्ष तृप्ति दुआ ने अपने पदाधिकारियों के साथ 29 जून शनिवार की शाम रोटरी सामुदायिक भवन पर आयोजित भव्य समारोह मे सेवा कार्यों की शपथ ली।


शपथ विधि समारोह में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार, शपथ अधिकारी रोटरी मण्डलाध्यक्ष अनीश मलिक, रोटरी क्लब के नवीन अध्यक्ष शरद जैन, सचिव युजवेन्द्र सिंह भाटिया, इनरव्हील की नवीन अध्यक्ष तृप्ति दुआ, नवीन सचिव कीर्ति ढिंगरा, रोटरी क्लब के पूर्व मण्डलाध्यक्ष दर्शनसिंह गांधी, पूर्व अध्यक्ष विमल सरावगी, इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष रज़िया एहमद, पूर्व सचिव अमरजीत छाबड़ा भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का आरम्भ सभा सचेतक अंतिमा भाटीया के द्रारा की गई घोषणा के पश्चात हुआ, जिसके बाद मंचासीन अतिथियों और पदाधिकारियों ने मंच पर माँ सरस्वती, रोटरी जनक पॉल पी हैरिस एवं इनरव्हील जनक ओलिवर गोल्डिंग के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम में चतुर्विद परीक्षण मंत्र का वाचन डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा द्वारा किया गया, जिसके बाद रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विमल सरावगी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया जिसमें उन्होंने उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला जिसके पश्चात् पूर्व अध्यक्ष विमल सरावगी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष शरद जैन से कॉलर पिन का आदान- प्रदान किया। शपथ अधिकारी मण्डलाध्यक्ष अनीश मलिक ने रोटरी क्लब के नवीन अध्यक्ष शरद जैन, उपाध्यक्ष कैलाश धानुका, अमित गोयल, सुनील चोरडिया व संजय बेगानी, सचिव युजवेन्द्रसिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष विपिन कटारिया सहित अन्य पदाधिकारियों को अपने पदों और सेवा कार्यों की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शपथ के  तत्पश्चात नवीन अध्यक्ष शरद जैन ने पदभार ग्रहण समारोह में अपने विचार व्यक्त किए, जिसमें उन्होंने कहा कि क्लब ने जो दायित्व सौंपा है, उस पर रहते हुए सार्थक प्रयास करेंगे। शरद जैन ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल सेवा संस्था हैप् हम भी नीमच में पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव अग्रणी रहेंगे। 


शपथ अधिकारी अनीश मलिक ने इनरव्हील क्लब की नवीन अध्यक्ष तृप्ति दुआ, सचिव कीर्ती ढींगरा सहित अन्य पदाधिकारियों को अपने पदों और सेवा कायों की शपथ दिलवाई। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों ने रोटरी क्लब नीमच के नवीन सदस्यों को रोटरी पिन लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सदस्यता ग्रहण करवाई। 


शपथ अधिकारी मण्डलाध्यक्ष अनीश मलिक व मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा व डॉ अंतिमा भाटिया ने किया व अन्त में आभार सचिव युजवेन्द्र सिंह भाटिया ने व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। वरिष्ठ रोटेरियन विजय जैन गोल्डन, सुरेश सोडानी, प्रकाश मंडवारिया के मार्गदर्शन मे तथा रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति मे समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमे शहर के लगभग सभी गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE