BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2026, 4:22 pm
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस और धूप से लोग बेहाल, 17 जुलाई के आसपास फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, अब तक हो चुकी है इतने इंच वर्षा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर पूरी तरह थमा हुआ है। आखिरी बार बुधवार शाम को जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद गुरुवार रात कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक जिले में कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। ऐसे में जिलेवासियों के साथ किसानों को भी अब अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार है।

तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी-
बारिश थमने के बाद जिले में तेज धूप और उमस का असर बढ़ गया है। सुबह से लेकर देर शाम तक गर्मी महसूस की जा रही है। आसमान में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बिना बरसे ही आगे निकल जा रहे हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। जिला मुख्यालय सहित गरोठ, सुवासरा, शामगढ़, अफजलपुर, दलौदा, डिगांव, मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, नारायणगढ़, सुंठोद और बरखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी रविवार दोपहर तक बारिश नहीं हुई।

अगले चार दिन बादलों की आवाजाही, भारी बारिश के संकेत नहीं-
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है और कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

13 जुलाई- बादल छाए रहने की संभावना, अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री एवं न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।
14 जुलाई-  सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री एवं न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
15 जुलाई-  आसमान में बादल बने रहेंगे। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री एवं न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना।
16 जुलाई-  कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना, अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री एवं न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।

17 जुलाई से मानसून फिर पकड़ सकता है रफ्तार-
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 17 जुलाई के आसपास मानसूनी गतिविधियों में फिर तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। इसके बाद जिले में बारिश का दौर दोबारा सक्रिय हो सकता है।

अब तक 7.37 इंच बारिश दर्ज-
अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार जिले में चालू मानसून सत्र में अब तक करीब 7.37 इंच औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग एक इंच कम है। पिछले सप्ताह हुई अच्छी बारिश के बाद फिलहाल मौसम शांत है। जिले में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे उमस का असर लगातार महसूस किया जा रहा है।

किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार-
बारिश रुकने से खेतों में खड़ी खरीफ फसलों की बढ़वार को लेकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसान अब मानसून की सक्रियता और अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं आमजन भी गर्मी और उमस से राहत के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE