देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने कन्नौद, खातेगांव, दीपगांव, नेमावर और बाईजगवाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों पर गश्त एवं दबिश देकर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 32(1) के तहत 8 प्रकरण दर्ज किए गए। टीम ने 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, 210 पाव देशी शराब, 24 बीयर तथा 4,500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 4 लाख 83 हजार रुपये आंकी गई है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, पूजा गहलोत, राजश्री खन्ना, योगेंद्र सिंह, रोहित मुकाती, गोकुल प्रसाद मेघवाल, कैलाश जामोद, राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, मुख्य आरक्षक राजेश जोशी, अरविंद जिनवाल, विकास गौतम, दीपक तटवाड़े, गोविंद, शंकरलाल परते, सुरेंद्र वर्षी तथा आबकारी आरक्षक निहाल खत्री, गीतेश पंडाग्रे, सनत ओझा और निकिता परमार सहित विभागीय अमला शामिल रहा।