BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2026, 4:18 pm
KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा बैठक आयोजित, एसएनसीयू, पीआईसीयू एवं शिशु वार्ड की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला चिकित्सालय रतलाम में सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह की अध्यक्षता एवं एमसीएच नोडल अधिकारी डॉ. आर.सी. डामोर की उपस्थिति में एसएनसीयू, पीआईसीयू एवं शिशु वार्ड की मासिक शिशु मृत्यु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिशु मृत्यु के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक का संचालन आईपीयू प्रभारी चिकित्सक डॉ. प्रतीक आर्या ने किया। इस दौरान पीआईसीयू की बेड ऑक्यूपेंसी कम पाए जाने पर इसे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने शिशु मृत्यु समीक्षा के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। उन्होंने अनमोल-2.0 पोर्टल, सिकल सेल स्क्रीनिंग, फैमिली प्लानिंग सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में संबंधित चिकित्सा अधिकारियों, मातृ स्वास्थ्य कोऑर्डिनेटर एवं लेबर रूम प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आगामी दिनों में लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर लेबर रूम प्रभारी चिकित्सक डॉ. सोफिया सिंगारे, अन्य स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, अस्पताल प्रबंधक, मेट्रन, एमसीएच, पीएनसी, शिशु वार्ड एवं आईपीयू के प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर, अन्य नर्सिंग स्टाफ तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE