KHABAR : शहर में अखिल भारतीय गायत्री परिवार ने किया नारी जागरण रैली और मशाल जुलूस का आयोजन, पांच दिवसीय कन्या कौशल प्रशिक्षण शिविर भी लगा, पढ़े खबर 

June 30, 2024, 3:44 pm




नीमच। शहर में अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा बीती शाम नारी जागरण रैली और मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। बताते चलें कि गायत्री परिवार द्वारा पांच दिवसीय कन्या कौशल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है नारियों की प्रतिभा और कौशल को उभारना तथा समाज में व्याप्त रूढ़ियों, कुरीतियों और अंधविश्वास को समाप्त करना। इसी की अलख जागते हुए नारी जागरण रैली गायत्री शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर कमल चौक, फव्वारा चौक, नया बाजार, पुस्तक बाजार और शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई पुनः गायत्री शक्ति पीठ पर समाप्त हुई। गायत्री शक्तिपीठ के सदस्य ने बताया कि समाज के दूषित वातावरण से लड़ना हमारा मुख्य उद्देश्य है। जिसके लिए कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सुबह 4.30 बजे से महिलाओं को व्यक्तित्व निर्माण, योग, ध्यान, प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया जा रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश अनुसार आगामी 3 वर्ष के लिए नारी जागरण वर्ष की घोषणा की गई है। इसी के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रैली की समाप्ति के बाद गायत्री शक्तिपीठ पर आरती का कार्यक्रम हुआ।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP