BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<     KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 6:08 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, बोले- निर्माण कार्य में गुणवत्‍ता का रखें विशेष ध्‍यान, पढे़ खबर

Share On:-

देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्‍ता का विशेष ध्‍यान रखें। संबंधित अधिकारी समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करें।


कलेक्‍टर ने निर्माण ऐजेंसी को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य की गुणवत्‍ता में कोई कमी नहीं होना चाहिए, गुणत्‍त्‍वापूर्ण निर्माण कार्य किया जाये। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि नवीन कलेक्टर कार्यालय का स्‍ट्रक्‍चर एवं सिविल वर्क 31 मार्च 2025 तक पूर्ण हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान डिप्‍टी कलेक्‍टर अभिषेक शर्मा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे।


कलेक्‍टर ने कहा कि कलेक्‍टर कार्यालय की बाउंड्री वॉल और गेट निर्माण का कार्य एक माह में पूर्ण कर लें। कलेक्‍टर कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि कलेक्‍टोरेट परिसर के पीछे पुराने पेड़ों को सुरक्षित रखते हुए, वहां से आवागमन का रास्‍ता बनाये। कलेक्‍टोरेट परिसर में बने मंदिर को संरक्षित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE