नासा। अखिल भारतीय विजयवर्गीय महासभा के आह्वान पर रविवार को देशभर में आयोजित ष्एक पेड़ विश्वास काष् अभियान के अंतर्गत मनासा में विजयवर्गीय समाज द्वारा स्थानीय श्री रामद्वारा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विद्वान संत श्री दिग्विजयराम जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सीड बॉल (बीज गेंद) का भी वितरण एवं रोपण किया गया।
कार्यक्रम में समाज के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पीपल, नीम, शीशम, जामुन सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।
समाज अध्यक्ष रविंद्र विजयवर्गीय ने बताया कि अखिल भारतीय विजयवर्गीय महासभा के आह्वान पर गत वर्ष भी देशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान चलाया गया था। अभियान को मिले व्यापक जनसमर्थन और सफलता को देखते हुए इस वर्ष भी पूरे देश में एक ही दिन सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनका संरक्षण कर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में घनश्याम विजयवर्गीय, सुरेश विजयवर्गीय, नरेंद्र विजयवर्गीय, गोपाल बाबू विजयवर्गीय, श्याम विजयवर्गीय, अरविंद, अनिल रमन, राजेश, पुष्कर, संजय, गोविंद, सुधीर विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं, समाजजन एवं उनके परिवार उपस्थित रहे। अंत में समाज अध्यक्ष रविंद्र विजयवर्गीय ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।