नीमच। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला नीमच की जिला बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय तपोभूमि में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण तथा मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजाति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रतनलाल मालावत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद खरगोनदृबड़वानी, नीमच जिला प्रभारी एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष पटेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री एवं मंदसौर-नीमच संभाग प्रभारी सोम सिंह सोलंकी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला मंत्री रोशन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कारूलाल चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन भील तथा जिला महामंत्री लक्ष्मण खाटकी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सुभाष पटेल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र जनजाति परिवारों तक पहुंचाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही भाजपा का लक्ष्य है।
प्रदेश मंत्री सोम सिंह सोलंकी ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने का आह्वान किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश तावड़, कैलाश बडेरा, दुर्गाशंकर भील, प्रेमबाई चौहान, जिला मंत्री एवं जनपद सदस्य लाभचंद भील, करण सिंह मावी, इंद्राबाई, नवल जी, मीडिया प्रभारी राहुल जी, आईटी सेल प्रभारी श्याम जी बंजारी, सोशल मीडिया प्रभारी घासीराम जी, सामाजिक प्रमुख रामलाल भील, योजना प्रभारी मांगीलाल भील, सह प्रभारी राजू बडेरा सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा ने किया, जबकि जिला उपाध्यक्ष राजेश तावड़ ने आभार व्यक्त किया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनजाति समाज के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।