BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<     KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 6:14 pm
KHABAR : 6 जुलाई को होगा महा वृक्षारोपण अभियान, हर समाज लगाएगा एक पेड़ मां के नाम, प्रकृति को बचाने की मुहिम, पढे़ खबर

Share On:-

शाजापुर। प्रकृति को बचाने के लिए पर्यावरण का संरक्षित रहना जरूरी है। पेड़ हैं, तो हमारी सांसे हैं, जल अगर जीवन है तो पेड़ संजीवनी है। लगातार पेड़ों की हत्या होने के कारण वातावरण में जो प्रकृति का संतुलन बिगड़ा है। वो सबके सामने है।


प्रकृति के संतुलन को ठीक करने के लिए पेड़ लगाना जीवन का आधार होना चाहिए। इसी कड़ी में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने हिंदू समाज के सभी संगठनों से और समाजजनों से अपील की है। हर समाज के लोग 6 जुलाई को महा वृक्षारोपण अभियान में भाग लेकर जीवन और प्रकृति को बचाएं।


गौरतलब है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने 6 जुलाई को समाज के सभी संगठनों और समाज प्रमुखों से अपील की है कि वे 6 जुलाई को महा वृक्षारोपण में सहभागी बनकर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें। इस बारे में बुधवार को सर्व हिंदू समाज की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें हिंदू समाज के समाज प्रमुखों से वृक्षारोपण के लिए अपील की जाएगी।


विधायक अरुण भीमावद ने बताया कि 6 जुलाई को लगभग 10 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इस महाअभियान में समाज के प्रमुखों को अपने-अपने समाज की भागीदारी के लिए कहा गया जाएगा। भीमावद ने इस महा वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने की अपील लोगों से की है।


6 जुलाई को होगा महा वृक्षारोपण अभियान
भैरव टेकरी पर 6 जुलाई को सुबह से महा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसमें शहर के 66 समाज के मुखियाओं को इस महा वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है। लगभग 8 से 10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। ये अभियान अब तक का शाजापुर शहर के लिए सबसे बड़ा वृक्षारोपण अभियान होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE