BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 6:16 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का भावगढ़ थाना क्षेत्र और सड़क किनारे खड़े दर्शनार्थी, जब तेज रफ्तार में आया काल तो कई परिवारों में पसरा मातम, दुर्घटना की भनक लगते ही दौड़ी एंबुलेंस, खाकी ने जब्त की गुजरात पासिंग कार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े दर्शनार्थियों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मंदसौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भावगढ़ थाना एएसआई हीरालाल अटोलिया ने बताया कि घटना नांदवेल होरी हनुमान रोड की है। होरी हनुमान जी से पैदल दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं को रास्ते में बाइक सवार दो रिश्तेदार मिल गए। बाइक सड़क किनारे खड़ी कर सभी बात कर रहे थे, इसी दौरान पीछे से आई अनियंत्रित तेज रफ्तार कार (जीजे 16 बीजी 7770) ने सभी को कुचल दिया।

हादसे में शंकर लाल पिता मांगीलाल पाटीदार निवासी मावता और अनीता बाई पति परमानंद पाटीदार निवासी माता की मौके पर मौत हो गई, जबकि मावता निवासी भावना और प्रेम भाई गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से परिजन उन्हें शहर के निजी सिद्धि विनायक हॉस्पिटल लेकर गए, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मृतकों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जा रहा है। भावगढ़ पुलिस ने कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE