BREAKING NEWS
KHABAR : झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने उठाया जन हित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : लोकसभा चुनाव के बाद कलेक्टर दिनेश जैन के.. <<     REPORT : किसान, राजस्‍व विभाग की सेवाओं को ऑनलाईन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पुरी की तर्ज पर नीमच में निकलेगी 7 जुलाई को.. <<     KHABAR : मानसून की सक्रिय होते ही जिले में हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 09 टन अवैध खैर की गीली लकड़ी और डूंगला थाना.. <<     BIG NEWS : सावधान नीमच- शुक्रवार को थम जाएगी नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान का भीलवाड़ा रोड और चित्तौड़गढ़ की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी के हिन्दू विरोधी बयान को.. <<     NEWS : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण.. <<     NEWS : अवैध खनन के खिलाफ कोतवाली चितौड़गढ़ पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 5:54 pm
BIG NEWS : विश्वास सारंग के संरक्षण के बिना घोटाला संभव नहीं, सिंघार बोले- आरोप सही नहीं तो नेता प्रतिपक्ष पद से दे दूंगा इस्तीफा, मंत्री ने कहा- जैसे मैं माफिया हूं, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नर्सिंग घोटाले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। उमंग सिंघार ने कहा कि मंत्री के संरक्षण के बिना घोटाला संभव नहीं है। अगर आरोप सही नहीं है तो मैं नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दूंगा। नियम कायदे में मत उलझाइये। वहीं तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सुबह से शाम तक बस मुझ पर आरोप लगाए जा रहे है। जैसे मैं माफिया हूं।


मंगलवार को लंच के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। सदन में नर्सिंग घोटाले का मुद्दा उठाया गया। विपक्ष की तरफ से सदस्यों ने सवाल किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश के हजारों छात्रों को नहीं पता था जिस कॉलेज में एडमिशन ले रहे है वो फर्जी है। नर्सिंग घोटाला के लिए नियम बदले गए। 2020-21 में सबसे ज्यादा नर्सिंग कॉलेज खोले गए। चार अधिकारी और मंत्री नर्सिंग कांउन्सलर चला रहे थे। काउंसिल चलाने का अधिकार नहीं है। काउंसिल का कंट्रोल अवैध तरीके से लिया गया।


मंत्री के संरक्षण के बिना घोटाला संभव नहीं- नेता प्रतिपक्ष
सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि काउंसिल में धारा 31 का दुरुपयोग किया गया। जब नर्सिंग काउंसिल में घोटाला नहीं हुआ था तो धारा 31 के तहत काउंसिल को टेकओवर क्यों किया ? कोर्ट ने कोई रोक नहीं लगाई, मंत्री या विभाग की जांच नहीं हो सकती। इंडिया नर्सिंग काउंसिल की एमपी में धज्जियां उड़ा दी गई। मंत्री के संरक्षण के बिना घोटाला संभव नहीं है। आरोप अगर सही नहीं है तो मैं नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दूंगा। नियम कायदे में मत उलझाइये।


तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद हंगामा शुरू हो गया। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जो आरोप लगाए जा रहे उसके क्या सबूत है ? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारी एक ही मांग है तत्कालीन मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए। वहीं विपक्ष के आरोपों का तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने भी जवाब दिया।


मंत्री सारंग ने दिया ये जवाब
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सुबह से शाम तक बस मुझ पर आरोप लगाए जा रहे है। जैसे मैं माफिया हूं। उन्होंने बताया कि 20 मार्च 2020 को 353 कॉलेज को मान्यता दी है। 20 मार्च 2020 को कमलनाथ की सरकार गिरी थी। एक तरफ सरकार गिरी दूसरी तरफ मान्यता दी जा रही थी। मलय कॉलेज की मान्यता कांग्रेस के सरकार के दौरान दी गई थी। 15 माह में कांग्रेस ने दो दो नर्सिंग कॉलेज को मान्यता दी थी। बिना किसी जांच के नर्सिंग कॉलेज को कांग्रेस सरकार में मान्यता दी गई थी। कांग्रेस संबद्धता और मान्यता में अंतर नहीं समझ पा रही। बीजेपी छात्र हित करने वाली सरकार है।


सारंग के आरोपों पर उप नेता प्रतिपक्ष ने की ये मांग
सारंग ने कहा कि हमारी सरकार ने किसी छात्र के साथ अन्याय नहीं किया है। मैं तो बोलना भी नहीं चाह रहा था लेकिन सबसे बड़ा आरोपी मुझे बनाया जा रहा था इसलिए बोलने की इजाजत मांगी। मैं मानता हूं दिक्कते थी उसे मंत्री बनने के बाद ठीक भी किया। हमने कॉलेज की मान्यता की प्रकिया को ऑनलाइन किया। कांग्रेस की सरकार के समय ऑफ लाइन अप्लाई होता था। कांग्रेस की सरकार में निरीक्षण नहीं होता था नवीनीकरण का निरीक्षण नहीं होता था। बीजेपी सरकार ने 480 कॉलेज को आगे बढ़ने से रोका है। जियो टेंगिंग शुरू की थी, ताकि गलत पते पर नर्सिंग कॉलेज न खुल पाएं।


मंत्री सारंग के कमलनाथ की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने पर उप नेता प्रतिपक्ष ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आप जो आरोप लगा रहे है उसकी सीबीआई जांच करवा लेते हैं। मंत्री विश्वास ने कहा कि सीबीआई की जांच से परहेज नहीं है। 60 अनसूटेबल कॉलेज में 39 कॉलेज कांग्रेस के जमाने में खुले थे। वहीं नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि आरोपों का जवाब नहीं दिया सिर्फ लच्छेदार भाषण दिया गया है। विश्वास सारंग इतने पाक साफ है तो इस्तीफा दें और जांच करवाई जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE