BREAKING NEWS
REPORT : किसान, राजस्‍व विभाग की सेवाओं को ऑनलाईन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पुरी की तर्ज पर नीमच में निकलेगी 7 जुलाई को.. <<     KHABAR : मानसून की सक्रिय होते ही जिले में हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 09 टन अवैध खैर की गीली लकड़ी और डूंगला थाना.. <<     BIG NEWS : सावधान नीमच- शुक्रवार को थम जाएगी नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान का भीलवाड़ा रोड और चित्तौड़गढ़ की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी के हिन्दू विरोधी बयान को.. <<     NEWS : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण.. <<     NEWS : अवैध खनन के खिलाफ कोतवाली चितौड़गढ़ पुलिस की.. <<     NEWS : सांसद जोशी का अभिनंदन एवं मतदाताओं का आभार.. <<     NEWS : प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी 5 जुलाई को.. <<     KHABAR : नीमच के कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित हुआ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 5:18 pm
REPORT : संभागायुक्‍त संजय गुप्ता ने की नीमच जिले के नवाचार की सराहना, बोले- किसानों के लिए काफी उपयोगी है फर्टिलाईजर मोबाईल एप्‍प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जेन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में सहकारिता विभाग के माध्‍यम से तैयार करवाये गये फर्टिलाईजर की मांग एवं वितरण के मोबाईल एप्‍प का सजीव प्रजेन्‍टेशन सम्‍भागायुक्‍त संजय गुप्‍ता ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में देखा। इस मोबाईल एप्‍प का प्रजेन्‍टेशन सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजू डाबर ने दिया। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने फर्टिलाईजर एप्‍प की विशेषताओं से सम्‍भागायुक्‍त को अवगत कराया।

सम्‍भागायुक्‍त संजय गुप्‍ता ने कहा, कि किसानों की सुविधा के लिए तैयार यह फर्टिलाईजर मोबाईल एप्‍प प्रदेश में अपनी तरह का पहला नवाचार है। यह एप्‍प किसानों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा। उन्‍होने फर्टिलाईजर एप्‍प की विशेषताओं को बारिकी से समझा और इस एप्‍प में शेष रहे किसानों को भी जोडने तथा किसानों का एस.एम.एस.की सुविधा उपलब्‍ध कराने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्‍मी गामड, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर, एसडीएम, राजस्‍व अधिकारी, उपसंचालक, कृषि‍ भगवान सिह अर्गल, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी नागदा भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE