शाजापुर। मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर उच्च शिक्षा विभाग ने 1 जुलाई से प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शुरू किए है। शाजापुर के पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय को एक्सीलेंस कॉलेज बनाया गया है, जिसके चलते यहां विद्यार्थियों को सभी पाठ्यक्रमों की सुविधा मिलेगी। एक्सीलेंस कॉलेज जिले का गौरव होगा।
एक्सीलेंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभूति ने बताया उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए एक्सीलेंस कॉलेजों में बच्चों को तरह-तरह के हुनर सिखाए जाएंगे। तीन वर्षीय फाइनेंशियल और इंश्योरेंस के कोर्स बैंकिंग सेक्टर के लिए शुरू हो रहे हैं, कोर्स करने के बाद विद्यार्थियों को नौकरी मिलेगी। बायोटेक्नोलॉजी और कम्प्यूटर कोर्स भी प्रारंभ किए जाएंगे। पीजी के समस्त स्नातकोत्तर विभाग खुलेंगे। इसके अलावा बीएड कोर्स की सुविधा भी मिलेगी। कृषि पाठ्यक्रम भी शुरू होंगे। महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आने जाने के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध होगी।
कृषि पाठ्यक्रम केवीके में हो सकते हैं संचालित
प्राचार्य ने बताया कृषि पाठ्यक्रम के लिए महाविद्यालय में जगह न होने पर केवीके में बात चल रही है। केवीके इसके लिए तैयार हो जाता है तो कृषि पाठ्यक्रम की कक्षाएं वहां संचालित होगी।