मल्हारगढ़/बूढ़ा। ग्राम बूढ़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण का आयोजन ग्राम सरपंच प्रतिनिधि राजेश पाटीदार एवं मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर घनश्याम पाटीदार कि उपस्थिति में हुआ सम्पन्न, मेडिकल ऑफ़िसर द्वारा बताया गया है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी परिसर में पौधा रोपण किया गया साथ ही जानकारी देते हुए बताया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत लगभग 30 गांव आते है सभी नागरिकों को समय पर सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
इस दौरान सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा मेडिकल ऑफ़िसर एवं सेक्टर सुपरवाइजर विनोद शर्मा द्वारा निरंतर भ्रमण कर सतत निगरानी की जा रही हैं, इसके फलस्वरूप सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बुढ़ा एवं मल्हारगढ़ ब्लॉक में द्वितीय स्थान पर है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अंतर्गत, सम्पूर्ण सेक्टर में मरीजों का निःशुल्क बीपी शुगर की जांचे की जा रही है। टीवी जैसी गम्भीर बीमारियों की निरंतर जांच कर इलाज़ किया जा रहा है। स्वास्थ्य सम्बंधित अनेकों राष्ट्रीय कार्यक्रम जैसे टीकाकरण, परिवार कल्याण, दस्तक अभियान, जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि हांसिल की जा रही हैं।
मेडिकल ऑफ़िसर द्वारा बताया गया है कि सभी गर्भवती महिलाओं की सम्पूर्ण जांचे कर यदि महिला का हीमोग्लोबिन कम पाया जाता है तो संस्था पर आयरन सुक्रोस लगाए जा रहे है संस्था पर महीने में औसत 15 से 20 प्रसव करवाये जा रहे है। इसके तहत गर्भवती महिला को प्रसव के दौरान कुछ जांचों में कमी पाई जाती हैं तो महिला एवं शिशु की सुरक्षा को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।
इस अवसर पर उप सरपंच प्रतिनिधि दिनेश पाटीदार, भाजपा महामंत्री गोविंद कंडारा, वरिष्ट नागरिक रामप्रताप पाटीदार, कांतिलाल धनोतिया, सालगराम पाटीदार, राहुल पाटीदार, पंकज लोहार, पंच सेजाद सैयद, भगीरथ गुप्ता एवं समस्त स्टाप एवं एन एस सिसोदिया की उपस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ। उक्त जानकारी यशपाल कुमावत फार्मासिस्ट एवं राजेश चौहान स्वास्थ्य कर्मी द्वारा दी गई।