चित्तौड़गढ़। महावीर इन्टरनेशनल के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस 4 जुलाई पर्यावरण संरक्षण के नाम रहा। प्रातः रा उ मा विद्यालय घाघसा, रिठोला, देवरी एवं ठुकरावा से कपड़े की थैली मेरी सहेली थीम पर रेली विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा निकाली गई। रेली में अति. कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने स्वयं उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्रदान किया। महावीर इन्टरनेशनल देशना वीरा ने रिठोला ग्राम में महावीर इन्टरनेशनल युवा ने रिठोला व देवरी ग्राम में रेली निकाली। पर्यावरण की रक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें एवं अन्य विकल्पों को अपनाएं का संदेश दिया। रेली में छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रकार के स्लोगन लेकर चल रहे थे एवं वृक्ष बचाओं देश बचाओं के नारे लगा रहे थे।
समस्त स्कूलों की रेली का समागम ग्राम घाघसा में हुआ तत्पश्चात 100 वृक्ष लगाने के संकल्प को पूरा करने के वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महावीर इन्टरनेशनल के जोन अध्यक्ष वीर चांदमल बोकड़ीया द्वारा ग्राम घाघसा को गोद लेने के बाद विभिन्न कार्याे कराएं गये इसके लिए ग्राम वासियों एवं महावीर इन्टरनेशनल के सदस्यों ने बोकडीया परिवार का स्वागत किया । गांव के नागरीको का सर्वे करने एवं उन्हे विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के विनोद गन्ना, ग्राम के अध्यापक एवं संस्था के जोन सचिव प्रवीण जैन का अभिनन्दन किया गया। पुरोहित ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए वर्तमान वर्ष में हिटवेव से प्रभावित समग्र समाज को पर्यावरण सुरक्षा को अपनाने हेतु प्रत्येक नागरीक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में डा, ए एल जैन, महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष वीर अभयसिंह संजेती, महावीर इन्टरनेशन देशना की अध्यक्ष श्रीमती सुनिता सिसोदिया, युवा के अध्यक्ष श्री पंकज उपाध्याय, वीर चंद्र प्रकाश जैन, वीर बसंती लाल मेहता,वीर रतन लाल हिंगड़, वीर लोकेश डांगी, वीर राजेंद्र दोषी, वीर वलभ मोदी ,वीर प्रकाश पोखरना,वीर नवनीत मोदी,वीर अभिषेक लोढ़ा, वीर बलवन्त सिंह सिसोदिया, वीर अनिल पोखरना, वीर अमरकंठ उपाधाय,वीर जे एल टेलर,वीर के एम जैन, वीर लक्ष्मीलाल चंडालिया, वीर अशोक सेठिया, देशना वीरा की सचिव विनिता जैन, वीरा विमला सेठिया,वीरा कल्पना मेहता, वीरा रेखा डांगी सहित समस्त वीर एवम वीराये उपस्थित रही। शिक्षा विभाग से एसीबीइओ अशोक शर्मा एवम शंभू लाल सोमानी, ओम पालीवाल, अनीता मेहता, रतन लाल सालवी,पुलकित दशोरा, जयंती माला, बहादुर सिंह, सुनील सालवी, नेहा स्वामी, धर्म गुजर, मनीषा पुरोहित, भोपाल सिंह, बिना विरवानी, मंजू व्यास, वंदना मित्तल,चंदा सालवी,आदि कई और अध्यापक सम्मिलित हुए।
अंत में पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य सरकार के हर घर पौधा अभियान के तहत समस्त प्रतिभागीयो का पर्यावरण संरक्षण एवम वृक्षारोपण की शपथ दिलाई गई । विद्यार्थियों ने और ग्राम की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को महावीर इंटरनेशनल के सौजन्य से कॉपियां, स्टेशनरी वितरण की गई एवम कल ग्राम वासी महिलाओं को साड़ियां वितरित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन घाघसा के प्रधानाध्यपक दिनेश सालवी ने किया आभार प्रदर्शन निर्मला मिश्रा ने किया।