BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 5:34 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कंजार्डा और काली अंधेरी रात, जब शांतिलाल के घर में दाखिल हुए बदमाश तो खुली पत्नी की नींद, फिर जैसे ही आरोपियों ने महिला के साथ किया ये काम, पढ़े महेंद्र भटनागर की खबर

Share On:-

कंजार्डा। सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने करीब 2 लाख के जेवर पर हाथ साफ किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आराम नगर निवासी शांतिलाल मालवीय अध्यापक के घर रात्रि में 1 बजे के लगभग चोरों ने धावा बोला और घर में तिजोरी में रखें मंगलसूत्र कान के टॉप्स कान की बालियां बिछिया कंदोरा तीन जोड़ी पायल ले जाने में सफल रहे। वहीं जिस कमरे में तिजोरी रखी थी उसमें शांतिलाल की पत्नी सो रही थी। पत्नी के उठ जाने से चोर हक्का-बक्का हो गए चोरों ने महिला के साथ हाथापाई की।

इस हाथापाई में महिला के गले से चैन और कान के टॉप्स खींच ले गए और महिला के ऊपर लठ्ठ से वार भी किया। जिससे आंख के यहां चोट आई। 

बताया जा रहा है कि चोर लगभग 20 से 25 साल की उम्र के है। महिला के चिल्लाने पर चोर भाग खड़े हुए, लेकिन 2 लाख की ज्वेलरी ले जाने में वे सफल रहे। पुलिस जवानों का कहना है कि वे भी रात्रि में गस्त पर थे, लेकिन गस्त होने के बाद भी चोरों के हौंसले कितने बुलंद है कि वे फिर भी अपना कमाल दिखा गए। महिला का प्राथमिक उपचार करवाया। पूर्व में भी खेड़ली में लाखों की चोरी हुई, उसका आज तक पुलिस पता नहीं लगा सकी। डोडा चोरी की घटना हुई उनका भी पुलिस आज तक पर्दाफाश नहीं कर सकी। वर्तमान चौकी प्रभारी आरएस सिसोदिया ने बताया कि सूचना मिली है कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE