BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2024, 5:58 pm
NEWS : वाटर पार्क में मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में हुई 17वीं गिरफ्तारी, जेसीबी से तोड़फोड़ करने का आरोपी चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नेशनल हाईवे पर स्थित किंग वॉटर पार्क में 6 जून को हुई मारपीट व धमाल करने के मामले में गंगरार थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम के सहयोग से जेसीबी से तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अब तक पूर्व प्रधान सोनियाना के देवीलाल जाट व साडास के पूर्व सरपंच संजय वैष्णव सहित 16 लोगो को गिरफ्तार किया था।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 6 जून को चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित किंग वॉटर पार्क में प्रवेश के लिए हुए झगड़े व जेसीबी से की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कई लोगों को चिन्हित किया था। जिसमे वांछित अपराधियों की तलाश की जाकर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 
इसी क्रम में एएसपी  मुकेश सांखला के निर्देशन में गंगरार थाना पुलिस द्वारा डीएसटी के सहयोग से वाटर पार्क में जेसीबी से तोड़फोड़ करने वाले आरोपी साडास थाने के माल का खेड़ा निवासी किशन लाल पुत्र भवरलाल जाट निवासी को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में शेष वांछित आरोपियों की तलाश व धरपकड़ के लिए डीएसटी व थाना पुलिस द्वारा ठोस प्रयास किये जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE