BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2024, 4:14 pm
KHABAR : पीएम मोदी के इस अभियान को पाटीदार समाज ने बढ़ाया आगे, नवीन धर्मशाला पर 101 पौधे लगाए, ट्रस्ट अध्यक्ष ने कहा- एक पेड़ लगाएं, भविष्य बचाएं, याद रखें एक पेड़ एक जिंदगी, पढे खबर

Share On:-

नीमच। करीब चार महीने बाद प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 111 वें एपिसोड का आज प्रसारण हुआ। उनका खास जोर पर्यावरण को लेकर रहा। उन्होंने देशवासियों से एक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उसका असर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ हर नागरिक में दिख रहा है 

वही पाटीदार विकास परिषद ट्रस्ट मंदसौर नीमच रतलाम ने भी इसका हिस्सा बनते हुवें रविवार को पाटीदार समाज की नवीन धर्मशाला जेतपुर रोड पिपलिया मंडी पर सभी समाजन के सहयोग से 101 पौधा रोपण किया गया

जानकारी देते हुवें ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाटीदार ने इस दौरान कहा कि अगर इस धरती को बचाना है तो पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। हम सभी को जिंदा रहने के लिए भी पेड़ बेहद जरूरी है। में सभी समाज जनों से अपील करता हूं कि, साल में एक बार जरूर पेड़ लगावें चाहे वे अपने घर पर या खेत पर कही भी और उसकी रखवाली भी अपने बेटे जैसे करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हम इस धरती को हरा-भरा कर सकें। 

इसके साथ ही ट्रस्ट के सचिव प्रहलाद पाटीदार ने कहा कि अपने-अपने गांव को हरा व सुंदर और स्वच्छ रखें। अपने घर के आसपास हम एक एक पौधे लगाकर और दो साल तक इनकी देख रेख की जिम्मेवारी लेकर एक बड़ा काम कर सकते हैं। आज हमनें पाटीदार समाज की नवीन धर्मशाला पर सत्यनारायण पाटीदार मनासा खुर्द आदि के द्वारा गड्ढे खोदकर 101 पौधे लगाए गए, जो आने वाली पीड़ को याद रहेंगा और ठंडी और स्वच्छ हवा यहां आने वाले को मिलेंगी । 

इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाटीदार, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, सचिव प्रहलाद पाटीदार, रमेश पाटीदार चक्की वाले, अनोखी लाल पाटीदार मनासा खुर्द, सत्यनारायण पाटीदार मनासा खुर्द, जितेंद्र पाटीदार बामनिया सहित कई समाजजन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE