KHABAR : धोखाधड़ी के शिकार हुए किसान पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, 150 से ज्यादा किसानों का 4 करोड़ 70 लाख रुपये का चना खरीदा और फरार, पढे़ अबरार पठान की खबर

June 28, 2024, 10:34 am




खरगोन। जिले के सनावद कृषि उपज मंडी में एक बार फिर किसानों के साथ एक व्यापारी ने धोखाधड़ी की है। 150 से ज्यादा किसानों का 4 करोड़ 70 लाख रुपये का चना खरीदा और फरार हो गया। किसान पिछले डेढ़ माह से मंडी और थाने के चक्कर लगा रहे हैं। गत दिनों एसडीएम ओर विधायक से मिले आश्वासन के बाद भी राशि नही मिलने से नाराज किसान गुरुवार को मुख्यालय पहुंचे। यहां कृषि उपज मंडी में बैठक के बाद आक्रोश रैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुँचे। यहां प्रदर्शन कर राशि दिलाने की मांग की।  किसानों का कहना है कि यहां के व्यापारी किसानों की उपज की राशि दिए बगैर भाग रहे हैं। किसान चेतन शिवनारायण, रामसिंग गजराजसिंग, हरिकरण बाबूलाल ने बताया कि 150 से ज्यादा किसानों से व्यापारी अनिल माली ने उपज खरीदी और फरार हो गया। किसान पंद्रह दिन से इंतजार कर रहे हैं। व्यापारी राशि लेकर फरार हो गया है। किसानों का कहना है कि हम लुट गए हैं। यदि उपज की राशि नहीं मिली तो कर्जा कैसे चुकाएंगे। किसानों ने कहा कि मंडी सचिव व्यापारी की राशि और अन्य संपत्ति कुर्क करवाएं। मामले में मंडी सचिव ने थाने में शिकायत की है। इसमें व्यापारी को गिरफ्तार कर संपत्ति कुर्की कर राशि दिलाने की कार्रवाई की मांग की है।     

संबंधित समाचार

VOICE OF MP