BIG NEWS : जिला कलेक्टर दिनेश जैन की अगुवाई में फिर इतिहास रचेगा नीमच, जिले की 12 नगरीय निकायों और 243 ग्राम पंचायतों में हो रहा ब्लड ग्रुप कैंप का आयोजन, डीएम, एसपी सहित इन अधिकारियों ने भी कराई जांच, पढ़े खबर 

June 28, 2024, 10:51 am




नीमच। जिला आज फिर कलेक्टर दिनेश जैन की अगुवाई में प्रशासन व समाजसेवियों की सलंग्नता के साथ जन सहयोग से इतिहास रचने की ओर अग्रसित है। ब्लड ग्रुप कैंप का विशाल आयोजन पूरे जिले की 12 नगरीय निकायों और 243 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की अपील पर स्व प्रेरित होकर लोग अपने रक्त समूह की जांच कराने बड़ी संख्या में शिविर में उमड़ रहे हैं।  प्रशासन और नगरपालिका द्वारा आम जन की सुविधा के लिए प्रत्येक वार्ड में ब्लड ग्रुप जांच करने के लिए केंद्र तक पहुंचाने हेतु वाहनों की व्यवस्था की गई है। ब्लड ग्रुप जांच कराकर कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं। कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम लक्ष्मी गामड़, एसडीम ममता खेड़े, डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधियों, स्कूल व कॉलेज की छात्र-छात्राएं सुबह से ही ब्लड ग्रुप जांच शिविर में पहुंच गए और अपने ब्लड की जांच कराई। नीमच के सिविल अस्पताल के पास शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में 1 घंटे में 1000 लोगों ने अपने रक्त समूह की जांच कराई। क्रमांक 2 पर 5000 से अधिक लोगों की ब्लड ग्रुप जांच का लक्ष्य बनाया गया है। यहां जांच के लिए 12 काउंटर लगाए गए हैं। जिले के लिए 1 लाख लोगों के ब्लड ग्रुप के परीक्षण का टारगेट है।  कलेक्टर दिनेश जैन ने सभी से ब्लड ग्रुप जांच कराने की अपील करते हुए कहा है कि यह सभी के लिए भविष्य में बहुत उपयोगी साबित होगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि कलेक्टर दिनेश जैन की मंशानुरूप पूरे जिले के सेवाभावी लोगों के समर्पण से नीमच जिला निश्चित रूप से आज ब्लड ग्रुप जांच कराने के क्षेत्र में विश्व के नक्शे पर अपना नाम स्थापित कर लेगा।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP