KHABAR : अग्रणी समाज सेवी संस्था रोटरी केंट का सत्र 2024-25 का शपथ ग्रहण समारोह, नवीन कार्यकारिणी के नव निर्वाचित पदाधिकारी व सदस्य संभालेंगे दायित्व, पढ़े खबर

June 28, 2024, 11:58 am




नीमच। शहर की अग्रणी समाज सेवी संस्था रोटरी केंट का सत्र 2024-25 का शपथ ग्रहण समारोह डिस्ट्रिक्ट 3040 के सत्र 2024-25 के मंडलाध्यक्ष रोटे. अनीश मलिक (इंदौर) के मुख्य आतिथ्य व विशेष अतिथि सहायक मंडलाध्यक्ष 2024-25 आशीष गर्ग व विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा की उपस्थिति में आज स्थानीय रोटरी सामुदायिक भवन में शाम 7.30 बजे संपन्न होगा, जिसमें शपथ अधिकारी के रूप में सत्र 2026-27 के मंडलाध्यक्ष संस्कार कोठारी (रतलाम) रोटरी केंट की नवीन कार्यकारिणी के नव निर्वाचित अध्यक्ष सन्देश माहेश्वरी सचिव आशीष दरक कोषाध्यक्ष मयंक जायसवाल संचालक मंडल के ओमप्रकाश काबरा, नरेन्द्र नलवाया, तरुण बाहेती, सुरेश सैनी, अनिल दरक, चंचल बाहेती, कांतिलाल भंसाली, मुकेश बाहेती, प्रदीप ओसवाल एवं कार्यकारिणी सदस्यांे सहित 15 नए सदस्यों के साथ सेवा की शपथ लेंगे। उक्त जानकारी वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप ओसवाल द्वारा दी गई।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP