KHABAR : दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट सवा दो घंटे लेट, भारी बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत गिरने से 28 फ्लाइट हुई कैंसिल, पढे़ खबर

June 28, 2024, 3:25 pm




भोपाल। दिल्ली से भोपाल आने वाले फ्लाइट शुक्रवार को करीब सवा दो घंटे की देरी से पहुंची। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से शुक्रवार सुबह 5 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) के टर्मिनल-1 पर पार्किंग की छत गिर गई। हादसे में कार में बैठे एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई, 5 घायल हैं। उड़ान भरने वाली करीब 28 फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट सुबह 7ः30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड होती है। ये फ्लाइट शुक्रवार सुबह 10ः45 बजे लैंड हुई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया- सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए चेक-इन काउटर्स को बंद कर दिया गया है। दिल्ली आने वाली फ्लाइट्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।   एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा- एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली फ्लाइट्स समय से आ रही है। भारी बारिश के कारण टर्मिनल 1 के पास एक हिस्सा गिर गया। कुछ लोग घायल हैं। उनकी मदद की जा रही है। उन्हें मेडिकल सहायता दी जा रही है। टर्मिनल 1 से संचालित होने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया गया है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP