BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का कोटड़ी मगरा और भरी दोपहरी का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्‍टर दिनेश जैन ने किया मतदान दलों को.. <<     BIG REPORT : मतदान दिवस से 72 घंटे, 48 घंटे एवं 24 घंटे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत कलेक्‍टर दिनेश जैन.. <<     KHABAR : संभागायुक्त गुप्ता ने की मतदाता जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चौथे चरण का.. <<     KHABAR : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगर में चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान कर्मियों.. <<     KHABAR : भौरासा नगर में ब्राह्मण समाज ने मनाया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : चना कांटा के दाम 100 रुपये तक टूटे, मूंग में.. <<     KHABAR : खण्डेलवाल समाज ने ली शत प्रतिशत मतदान की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2022, 6:53 pm
KHABAR : पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने व आवारा पशुओं का प्रबंध करने की मांग को लेकर किसानों ने तहसील पर किया जुझारू सत्याग्रह, मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन, पढ़े गौरव गौड़ की खबर 

Share On:-

मुरैना। जिले के कैलारस यूरिया खाद की किल्लत के चलते किसानों की सरसों और गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं है। सभी सोसाइटी ऊपर खाद का आवंटन नहीं किया गया है। कहां पर कितना खाद उपलब्ध है। इस संबंध में भी कोई जानकारी नहीं है। किसान दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। सुबह से शाम तक लाइनों में लगे हुए हैं तब भी पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यहीं स्थिति आवारा पशुओं की बनी हुई है। किसानों की फसल को आवारा पशु बर्बाद कर रहे हैं। गौशालाओं के नाम पर लूट की जा रही है और गौशाला की खाली पड़ी हुई है। इसके विरोध में समुचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराने आवारा पशुओं का प्रबंध करने की मांग के लिए मध्य प्रदेश किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने तहसील कार्यालय पर 100 घंटे का धरना दिया और आज कृषि उपज मंडी समिति से रैली निकालकर तहसील कार्यालय पर गुजारो सत्याग्रह किया। 

इस मौके पर हुई किसानों की सभा को मध्यप्रदेश विधानसभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी वरिष्ठ किसान नेता जिला उपाध्यक्ष जयराम सिंह धाकड़ तहसील उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास ने संबोधित किया नायब तहसीलदार शिवम उपाध्याय को किसान सभा की ओर से ज्ञापन दिया गया। उन्होंने किसानों की समस्याओं का निराकरण करने आवारा पशुओं की व्यवस्था करने संबंधी समय पर आश्वासन किसानों को दिया है। किसान सभा के नेताओं ने ज्ञापन की एक प्रति मुख्यमंत्री कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी को भी भेजी है। इस कार्रवाई का नेतृत्व किसान एवं नेता आदि ने किया।
किसान नेताओं ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आगामी दिनों में आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE