BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2024, 2:22 pm
KHABAR : इंदौर में अक्षय तृतीया पर सर्व ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा, रथ पर विराजित होकर आज शाम नगर भ्रमण करेंगे भगवान परशुराम, पांच झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। भगवान परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में सर्व ब्राह्मण युवा परिषद अक्षय तृतीया भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस 10 मई को शाम 6 बजे बड़ा गणपति चौराहे से परंपरागत शोभायात्रा निकालेगा। इस दौरान भगवान परशुराम सुसज्जित रथ पर विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे। भजनों के बीच अनेक मंचों से उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।


इस बार की शोभायात्रा आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की मांग को लेकर निकलेगी। इस मांग को लेकर एक झांकी भी बनाई गई है, जिसके पीछे बड़ी संख्या में समाजजन तख्तियां लेकर चलेंगे। साथ ही मप्र सरकार का आभार भी जताया जाएगा कि इस वर्ष सामान्य वर्ग के 20 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा है।


परशुराम शोभायात्रा के संयोजक पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) योगेंद्र महंत ने बताया कि परशुराम जयंती के अवसर पर सप्ताहभर अनेक संगठनों ने विभिन्न आयोजन किए हैं। ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों द्वारा स्वागत मंच लगाकर शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण बंधुओं एवं अन्य समाजजन का स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा में तीन भजन मंडली, पांच झांकियां रहेंगी, जिसमें दो झांकी धार्मिक, एक झांकी महापुरुषों पर, एक झांकी राष्ट्रीय हित में मतदान करने के लिए और एक झांकी आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की मांग को लेकर रहेगी। युवा परिषद के संस्थापक विकास अवस्थी एवं समन्वयक कन्नू मिश्रा ने बताया कि समाज ने परशुराम शोभायात्रा को ब्राह्मण एकता का माध्यम बनाया है।


पूजन के लिए अष्टधातु की मूर्ति
शोभायात्रा के लिए एक बड़ा रथ बनाया गया है, जिस पर भगवान परशुरामजी के साथ-साथ भगवान राम की 11 फीट ऊंची उत्सव मूर्ति विराजित रहेगी। वहीं एक छोटा पूजन रथ रहेगा, जिस पर अष्टधातु की चार फीट ऊंची परशुरामजी की मूर्ति विराजित रहेगी, जिसमें आम जनता पूजन कर सकेगी।


भाषण, भोजन नहीं होता
उल्लेखनीय है कि 2000 ब्राह्मण परिवारों के समान राशि में आर्थिक सहयोग लेकर शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा के शुभारंभ और समापन पर किसी प्रकार का भाषण नहीं होता है न ही किसी प्रकार का भोजन या पारितोषिक वितरण का कार्यक्रम होता है। विशुद्ध रूप से भगवान परशुरामजी के प्रति श्रद्धा और समाज की एकता के प्रदर्शन के लिए यह आयोजन किया जाता है। आयोजन समिति की इसी भावना को देखते हुए इंदौर की परशुराम शोभायात्रा प्रदेश ही नहीं देश की सबसे बड़ी परशुराम यात्रा का सम्मान रखती है। विगत एक महीना से सर्व ब्राह्मण युवा परिषद की 40 सदस्य केंद्रीय समिति घर-घर संपर्क कर रही है। इसमें लोकेश शर्मा, संजय तिवारी, अंकित त्रिवेदी, विशाल पालीवाल, अभय तिवारी, बंटी दीक्षित सहित कई युवा शामिल हैं। इस बार बड़ी संख्या में महिला संगठनों को भी जोड़ा गया है। करीब 500 महिलाएं स्वयं के खर्चे से एक जैसी साड़ी में शामिल होंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE