BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2024, 2:29 pm
KHABAR : ब्राह्मण समाज ने हर्षाेल्लास के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, खुशहाली एवं सुख समृद्धि के लिए हवन हुआ, कल निकलेगी शोभायात्रा, पढे़ खबर

Share On:-

हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को अपने आराध्य भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शहर के बड़ा मंदिर परिसर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर समाज के विद्वान पंडितों विधि विधान से अभिषेक पूजन कराया। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच विप्र जनों ने हवन में आहुतियां छोड़कर विश्व कल्याण की कामना कर जिले में खुशहाली एवं समृद्धि बनी रहने की कामना की गई। वहीं महाआरती के बाद विप्र समाज के लोगों ने भगवान परशुराम जी के जयकारे लगाए। इसके बाद कन्या भोज हुआ।


आयोजन में मौजूद सभी विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चना व हवन पूजन कर महा-आरती की हुई। इसके बाद महिलाओं ने भजन गाए। संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने कहा कि भगवान परशुराम ज्ञान और वीरता के प्रतीक हैं, उनका जीवन सदियों से हमें अन्याय के विरुद्ध दृढ़ रहने और संघर्ष करके विजय प्राप्त करने को प्रेरित करता है।


उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम जी भगवान विष्णु के अवतार थे और शस्त्र और शास्त्रों के स्वामी थे सत्य एव न्याय के देवता थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सर्वब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहें। उधर नगर के सत्य नारायण मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसाइटी ने छप्पन भोग लगाकर परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। गौरतलब रहे कि 11 मई शनिवार को शाम पांच बजे से सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के द्वारा शहर के मिडिल स्कूल ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद महाआरती होगी।


ब्राह्मण होते हुए भी क्षत्रिय स्वभाव के थे भगवान परशुराम
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेश पराशर एवं जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था।जिससे अक्षय तृतीया पर हर वर्ष भगवान परशुराम जयंती मनाई जाती है। परशुराम महर्षि जमदग्नि के पुत्र थे। भगवान परशुराम ब्राह्मण होते हुए भी क्षत्रिय स्वभाव के थे। भगवान शिव के दिए हुए परशु अर्थात फरसे को धारण करने के कारण इनका नाम परशुराम पड़ा। भगवान परशुराम काफी बुद्धिमान व शक्तिशाली थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE