BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2024, 5:10 pm
KHABAR : आगर में चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, सेल्फी प्वाइंट सहित अन्य माध्यम से मतदाताओं को कर रहे जागरूक, पढे़ खबर 

Share On:-

आगर मालवा। लोकसभा निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र आगर संसदीय क्षेत्र देवास-शाजापुर में 13 मई, को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। विधानसभा क्षेत्र आगर का प्रत्येक मतदाता अपना वोट डालने अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचे इसके लिए ‘‘ हर एक मतदाता का वोट है जरूरी....को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग कि और से भेजी गई क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची का बीएलओ घर-घर वितरण कर और पीले चावल देकर मतदान के लिए आमंत्रित कर रहा है। इसी के साथ मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, दीवार लेखन, हस्ताक्षर सहित अन्य गतिविधियां संचालित कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


शुक्रवार को ग्राम हड़ाई, सागाखेड़ी, मालवासा, बिनायगा बड़ौद, बहका, जयसिहपुरा, खेरिया, सारंगखेड़ी, सेमली, पालड़ा, सुदवास सहित अन्य गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं से शत्-प्रतिशत मतदान का आव्हान् किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE