BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2023, 6:18 pm
KHABAR : अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के तत्वाधान में दिल्ली में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के तत्वाधान में दिल्ली में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे एक दिवसीय प्रशिक्षण और वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हुआ। 

अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया ने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के द्वारा 12 फरवरी 2023 को 15 जनपत नई दिल्ली विंडसर पैलेस डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश इकाइयों के जिला अध्यक्षों और प्रदेश अध्यक्षों और कार्यकारिणी के मेंबरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें हमारा मुख्य मुद्दा था की निजीकरण अप्रत्यक्ष रूप से आरक्षित वर्ग के प्रतिनिधित्व वर्ग के लिए एक सोची समझी साजिश है। दूसरा आजादी के 75 वर्ष बाद भी आदिवासियों को पांचवी और छठवीं अनुसूची उनके लिए लागू नहीं किया जाना, तीसरा महिलाओं पर विशेषकर अनुसूचित जनजाति की महिलाओं पर आए दिन अन्याय, अत्याचार, बलात्कार और शोषण जैसी घटनाएं देखने को मिल रही है। लेकिन यह सरकार किसी भी प्रकार की कार्रवाई दोषियों पर नहीं करती हैं। हमारी इस अधिवेशन के द्वारा जो मांग की गई है राष्ट्रपति महोदय को इन सभी बिंदुओं पर ध्यान दिया जाए और सरकार को निर्देशित किया जाए, अन्यथा 2 अप्रैल को पुनः 2018 में जो आंदोलन हुआ था उसी आंदोलन की पुनरावृत्ति की जाएगी। आगामी 9 अप्रैल को भोपाल में रविंद्र भवन पर राष्ट्रीय अधिवेशन की तारीख तय की गई, जिसकी सभी प्रदेश अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता प्रदान करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE