BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 3:14 pm
KHABAR : नीमच में सेन महाराज की जयंती पर सजाजजनों ने निकाली भव्य वाहन रैली, प्रतिभा सम्मान समारोह और भजन संध्या का हुआ आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती रविवार को समाजजनों द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सेन समाज ने सेन महाराज की जयंती पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आज सेन समाज द्वारा अपने आराध्य देव संत शिरोमणि सेन महाराज की 724वी जयंती पर एक वाहन रैली निकाली गई।

यह वाहन रैली शहर के स्कीम नंबर 9 स्थित नारायणी माता मंदिर से प्रारंभ हुई। वाहन रैली के आगे डीजे पर भक्ति गीत बजाए गए। इस दौरान रैली में शामिल ल सभी समाजजन हाथों में भगवा ध्वज लिए वाहनों पर सवार नजर आए। वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए, सेन सर्कल पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया।

वहीं रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शाम को सेन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वाहन रैली का शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष, युवा वाहन रैली में शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE