BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 2:27 pm
KHABAR : हर्षोउल्लास के साथ मनाई संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, पढ़े दशरथ नागदा की खबर  

Share On:-

कुकडेश्वर। सेन समाज द्वारा अपने आराध्य देव संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज के जन्म कल्याण महोत्सव भव्य कलश शोभायात्रा के साथ समाज बंधुओ द्वारा बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। 
उक्त अवसर पर श्री लक्ष्मी नाथ गढ़िया मंदिर से बैंड बाजे ढोल ढमाको के साथ भगवान श्री लक्ष्मी नाथ के रथ व सेन जी महाराज की झांकी और कलश यात्रा के साथ निकली गई जिसमें पुरुष स्वेत वस्त्र में एवं महिला लाल केसरिया परिधान में कलश लिए साथ में चल रहे थे। शोभा यात्रा भगवान लक्ष्मी नाथ की पूजा अर्चना आरती के साथ गढ़िया मंदिर से प्रारंभ हुई, जो जैन मंदिर होते हुए चंपा चौक से रंगारा चौक होते हुए तमोली चौक से नीम चौक, सदर बाजार, पटवा चौक, मुखर्जी चौक से बस स्टैंड होते हुए भारत माता चौराहे से मीणा चौक, लोहार मोहल्ले से लक्ष्मी नाथ मंदिर पहुंची। जहां पर भगवान लक्ष्मी नाथ जी की एवं सेन जी महाराज की पूजा अर्चना महा आरती के साथ अन्य आयोजन एवं समाज जनों की सामुहिक महा प्रसादी के साथ समापन हुआ। इस दौरान जगह स्वागत एवं भगवान लक्ष्मी नाथ जी की पूजा अर्चना की गई शोभायात्रा में पूरे समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी पुलिस जवानों के साथ शोभायात्रा में साथ रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE