BREAKING NEWS
KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<     रेवा धाम आश्रम में सप्तदिवसीय शिवमहापुराण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले.. <<     KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 4:56 pm
KHABAR : जिले की गांधीसागर पुलिस का नवाचार, खुद की सैलेरी में से कुछ अंश देकर शिक्षित कर रहे गरीब बच्चों को, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले की गांधीसागर पुलिस की एक अनूठी और सराहनीय पहल सामने आई है। गांधीसागर थाना के पुलिसकर्मियों की तनख्वाह के कुछ रुपयों से अनुसूचित जाति के बच्चों को नि:शुल्क स्पेशल क्लास के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। 

गांधीसागर थाना प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि गांधीसागर थाना अंतर्गत गांव नवली में अनुसूचित जाति के कुछ अत्यंत गरीब परिवार निवास करते हैं। हमने देखा कि अशिक्षा और कुरीतियों की वजह से आगे नहीं पढ़ पा रहे हैं। 1 वर्ष पूर्व हमने गांव के इन्हीं की परिवार लड़की पार्वती से बच्चों की क्लास शुरू करवाई और इन बच्चों को समय-समय पर पानी की बोतल, बैग, पेन हमारे द्वारा वितरित किए जाते हैं और हर संभव इन बच्चो की मदद करते हैं। में खुद भी जाकर बच्चो कि क्लास लेता हूं। थाने की महिला स्टाफ पूजा और भावना भी गांव पहुंचकर इन बच्चों की क्लास लेती है। इस प्रकार से हम लोग मिलकर इन बच्चो को पढ़ाने का काम स्वयं के पैसों से कर रहे हैं। हमने एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है जिसमें प्रतिदिन कोचिंग क्लास के फोटो डालते हैं। ग्रुप के माध्यम से हम निगरानी भी रखते हैं। इस क्लास का खर्च पूरा गांधीसागर थाने का स्टाफ अपनी स्वेच्छा से अनुदान देता है। इसका परिणाम सामने है क्योंकि उक्त गांव से पहले विवाद के कई आवेदन थाने में आते थे लेकिन अब आवेदन में भी कमी देखने को मिली है। 100 डायल पर भी शिकायत में कमी आई है गांव वालो को भी लग रहा की पुलिस उनकी मदद कर रही है गांव में पहले के बजाय अब सुधार है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE