BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर ने किया.. <<     KHABAR : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW : लोकसभा चुनाव में अफीम की एंट्री,.. <<     BIG BREAKING : सिंधिया की मां माधवी राजे की तबियत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में मतदाता जागरूक अभियान चलाया, प्रेस.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत इस संसदीय क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- कलेक्टर चौहान ने शांति.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- बहुमंजिला आवासीय.. <<     GROUND ZERO: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जिले में.. <<     KHABAR : उच्च न्यायालय खण्डपीठ में रक्तदान शिविर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान का महत्व बताने निकाली बाइक रैली,.. <<     KHABAR : नयागांव में मतदाता जागरूकता अभियान का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 11:05 am
BIG NEWS : देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के डेली केस घटे, 24 घंटे में 7633 नए मामले सामने आए, 11 मौतें,  एक्टिव केस का आंकड़ा 61 हजार 233, पढ़े खबर 

Share On:-

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 7 हजार 633 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस का आंकड़ा 61 हजार 233 हो गया है।

इससे पहले रविवार को 9 हजार 111 नए संक्रमित आए थे, जबकि 27 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को 10,093 और शुक्रवार को 10,753 नए केस दर्ज किए गए थे। सबसे ज्यादा 11 हजार से ज्यादा केस 13 अप्रैल को दर्ज किए गए थे। इस दिन सबसे ज्यादा 29 मौतें भी हुई थीं।

सोमवार को रिकवरी रेट भी 98.68% रहा। यानी 98 फीसदी की रेट से लगातार लोग ठीक हो रहे हैं। ऐसे में एक्टिव केस का लोड बहुत ज्यादा नहीं है। राज्यों में केरल (1528) और दिल्ली में (1017) डेली केसेस सबसे ज्यादा हैं। वहीं एक्टिव केस के मामले में केरल (19,714) के बाद महाराष्ट्र (6087) दूसरे नंबर पर है।

टॉप-5 राज्यों में 67% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 9,111 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 6,116 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 67% से ज्यादा है।

केरल: यहां 2,287 नए केस मिले, 1,916 लोग ठीक हुए, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 19,848 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां सोमवार को 1017 नए केस आए। पॉजिटिविटी रेट 32.25% हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत हुई। रविवार को 1,634 नए केस आए थे और 3 लोगों की मौत हुई थी। इससे एक्टिव केस बढ़कर 5,297 हो गए हैं।

हरियाणा: यहां बीते दिन 839 नए केस सामने आए और 435 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 4,142 एक्टिव केस हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां रविवार को 706 नए केस मिले और 347 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3414 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र: यहां 650 नए केस आए वहीं 2 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 5916 हो गए हैं। वहीं, 779 लोग कोरोना से ठीक हो गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE