BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 3:57 pm
KHABAR : एमसीएमसी कक्ष, मीडिया प्रकोष्ठ कंट्रोल रूम का निरीक्षण, निर्वाचन व्यय प्रेक्षक पहुंचे, संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय प्रेक्षक अमित चंद्र सुनाल ने रविवार दोपहर जिला पंचायत कार्यालय स्थित एमसीएमसी कक्ष, मीडिया प्रकोष्ठ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को नियंत्रण कक्षों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रृष्टि देशमुख ने प्रेक्षक को सोशल मीडिया सेल, लाइव वेब कास्टिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।


प्रेक्षक ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने से अब तक प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है जो कि लोकसभा चुनाव के तहत पूरी टीम का सतर्कता, समर्पण भाव से कार्य निष्पादन का परिणाम है।


इस दौरान व्यय प्रेक्षक ने प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनके द्वारा एमसीएमसी कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली।


प्रेक्षक ने प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों के प्रमाणन के संबंध में अब तक दिए गए प्रमाणन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया में अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे प्रचार पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा उनके द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से किए जा रहे प्रचार को उनके निर्वाचन व्यय में जोड़ने की कार्रवाई करें।

उन्होंने एमसीएमसी सेंटर में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का भी अवलोकन किया तथा प्रिंट मीडिया में जारी विज्ञापनों को निर्धारित दर के अनुसार व्यय में शामिल किए जाने के संबंध में जानकारी ली उन्हें बताया गया कि एमसीएमसी कंट्रोल रूम में 24 घंटे राष्ट्रीय व क्षेत्रीय न्यूज चौनल्स, एफएम चौनल्स की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है। समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाली पेड न्यूज,फेक न्यूज पर भी पूरी नजर रखी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर अशोक कुमार जाधव, जिला कोषालय अधिकारी जितेंद्र कुमार मंडलोई, जिला जन संपर्क अधिकारी आशा ऊइके, हरीश मोरे प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE