BREAKING NEWS
MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पटवा स्कूल की तनीषा पाटीदार ने 12 वीं.. <<     KHABAR : हाथीपावा पहाडी पर समन्वित रूप से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 2:48 pm
BIG REPORT : महाकाल में कलेक्टर ने पूजन कर महारूद्र अनुष्ठान प्रारंभ किया, मंदिर के नंदी हाल में प्रतिदिन 22 पुजारी पुरोहित करेंगे लघुरूद्र का पाठ, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंदिर समिति द्वारा जनकल्याण की कामना व सुवृष्टि के लिए रविवार से महाकाल के आंगन में महारूद्र अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर ने सपत्नीक पूजन में शामिल होकर अनुष्ठान प्रारंभ किया। मंदिर के करीब 22 पुजारी पुरोहित नंदी हाल में बैठकर प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पाठ करेंगे। इस दौरान गर्भगृह में भगवान महाकाल पर बंधी मटकियों से जल धारा बहेगी।


श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सपत्नीक नंदी हाल में महारूद्र अनुष्ठान के लिए पूजन अर्चन किया। इसके बाद मंदिर समिति के सदस्य राजेंद्र शर्मा गुरु ने भगवान महाकाल के गर्भगृह में सपत्नीक पूजन किया। भगवान महाकाल का पूजन के बाद नंदी हाल में महारूद्र अनुष्ठान के लिए पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में मंदिर के करीब 22 पुजारी व पुरोहितों ने लघुरूद्र का पाठ शुरू किया। अनुष्ठान 10 मई तक चलेगा। प्रतिदिन लघुरूद्र के मंत्रों का जाप करते हुए सुबह 11 से दोपहर 2 तक दो लघु रूद्र के पाठ किए जाएंगे। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य पुजारी राम शर्मा ने बताया कि महारूद्र अनुष्ठान जनकल्याण और उत्तम वर्षा के लिए किया जा रहा है। महारूद्र अनुष्ठान के लिए मंदिर के ही पुजारी व पुरोहित प्रतिदिन लघुरूद्र का पाठ करेंगे। इस दौरान गर्भगृह में भगवान महाकाल का सतत् जल से अभिषेक होगा। अनुष्ठान की पूर्णता अक्षय तृतीया को होगी। पूजन के दौरान पं. आशीष शर्मा, पं. प्रदीप शर्मा, पं. राजेश गुरू, पं. दिनेश गुरू, पं.अभिषेक गुरू, पं. लोकेंद्र व्यास, पं. विश्वास कराड़कर, पं. विजय उपाध्याय, पं. सत्यनारायण जोशी, पं. तिलक व्यास व मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीना, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रतीक द्विवेदी व मंदिर के कर्मचारी मौजूद थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE