BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 5:57 pm
KHABAR : केडी गेट से इमली तिराहा तक धार्मिक स्थलों की नपती, 15 मीटर रोड चौड़ीकरण में 25 धार्मिक स्थल हटेंगे, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। शनिवार को जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने केडी गेट से लेकर इमली तिराहा तक होने वाले रोड चौड़ीकरण को लेकर चौड़ीकरण में बाधा बन रहे धार्मिक स्थल की मार्किंग करने का कार्य किया गया। जिसमें लगभग 25 धार्मिक स्थल 15 मीटर तक चौड़ीकरण की सीमा में आ रहे हैं। जल्द ही प्रशासन चौड़ीकरण में आ रहे धार्मिक स्थल को हटाने का कार्य करेगा।


केडी गेट से इमली तिराहे तक के मार्ग के चौड़ीकरण आने वाले सभी धार्मिक स्थल हटाए जाएंगे। शनिवार को जिला प्रशासन से एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग, उपायुक्त मनोज मौर्य, प्रेम कुमार सुमन, सहायक आयुक्त प्रदीप सेन ने संबंधित धार्मिक स्थलों की नपती कर लाल निशान लगाने का कार्य किया। केडी गेट चौराहे से इमली तिराहे तक के चौड़ीकरण कार्य को शुरू हुए 1 साल हो चुका है इसमें नाली चौड़ीकरण एवं अन्य कार्य हो चुके हैं अब सेंट्रल लाइटिंग का काम करना है लेकिन पिछले कई दिनों से यह काम बंद पड़ा है। जब तक इस मार्ग के धार्मिक स्थल नहीं हटते हैं तब तक यहां सेंटर डिवाइड नहीं बन सकता है पहले इस मामले में यह तय किया गया था कि एसडीएम की समिति सभी धार्मिक स्थल के संचालकों से चर्चा करेगी और समन्वय बनाकर इन्हें हटाएगी। 


इतने दिन बीत जाने के बाद भी समन्वय नहीं बन पाया नगर निगम ने इस मामले को कलेक्टर के पास भेजा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हमने इस मामले में नगर निगम को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि वह प्लान बनाकर इस चौड़ीकरण में बाधा बनने वाले सभी धार्मिक स्थलों की जगह स्थानांतरित करें। यह मार्ग मंगलनाथ से सीधे नदी को जोड़ेगा और सिहस्थ महापर्व की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगा वहीं मंगलनाथ से सीधा इंदौर रोड को जोड़ने वाला भी यह मार्ग रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE