पन्ना। शासन की मंशानुसार ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज तहसील परिसर अजयगढ़ में आजीविका स्वाद संगम का शुभारंभ किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना संघ प्रिय द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद शुक्ला, जिला प्रबंधक एमईडी ओ.पी. सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजयगढ़ सतीश सिंह नागवंशी, एपीओ मनरेगा अमित यादव, जनरल मैनेजर जल जीवन मिशन कार्यक्रम एवं एनआरएलएम अजयगढ़ की टीम एवं विभिन्न ग्रामों से समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। केरल स्थित कुदुंब श्री संस्था के तकनीकी मार्गदर्शन से एवं अजयगढ़ विकासखंड के देवपर्वत संकुल स्तरीय संगठन के गुलाब स्वसहायता समूह से अल्मीना, सीता स्वसहायता समूह से बेटा बाई एवं लक्ष्मी स्वसहायता समूह से मनोज कुमारी के द्वारा फूड कियोस्क का संचालन किया जाएगा।