BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 5:36 pm
KHABAR : एसडीएम ने किया छाया चित्र प्रदर्शनी का शुभांरभ, भगवान गणेश और कार्तिकेय के चित्रों को पर्यटकों ने पसंद किया, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश की सबसे प्राचीन संग्रहालय धार में विश्व संग्रहालय दिवस पर शनिवार को मध्य प्रदेश की शैव प्रतिमाएं के तहत सात दिवसीय छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।


इस प्रदर्शन का अवलोकन करने आए पर्यटकों ने इसे काफी पसंद किया। भगवान गणेश और कार्तिकेय की दुर्लभ 48 चित्रों की प्रदर्शनी में लंदन संग्रहालय में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा व भगवान गणेश की कंबोडिया सहित अन्य देशों के संग्रहालय में दुर्लभ व पुरा महत्व की प्रतिमाएं होने की जानकारी ने सभी को रोमांचित किया। पहले दिन यहां प्रवेश फ्री रखा गया था। शनिवार को करीब 500 पर्यटकों व कालेज छात्रों आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


प्रतिवर्ष विश्व संग्रहालय दिवस 18 मई को मनाया जाता है। इसी के तहत धार में शनिवार को मध्य प्रदेश की शैव प्रतिमाएं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन क़िले में किया गया। इसका शुभारंभ शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती रोशनी पाटीदार ने किया।


उन्होंने फीता काटकर इस प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए प्रदर्शनी में लगाए गए छाया चित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन की इस छायाचित्र प्रदर्शनी को देखकर कहा कि बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी आम जन को मिल रही है। इस तरह की प्रदर्शनी का अवलोकन सभी को करना चाहिए।


इस मौके पर मध्य प्रदेश की सबसे प्राचीन संग्रहालय धार के सहायक संग्राध्यक्ष डॉ डीपी पांडे ने इस प्रदर्शनी के उद्देश्य और चित्रों के विवरण पर प्रकाश डाला। साथ उन्होंने धार के संग्रहालय की विभिन्न गैलरियों के बारे में भी जानकारी दी।


इस मौके पर विशेष रूप से भोज शोध संस्थान के डायरेक्टर डाक्टर दीपेंद्र शर्मा, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी प्रवीण शर्मा, ललितकला महाविद्यालय धार की प्राचार्य कांति तिर्क, चित्रकार अनूप श्रीवास्तव मौजूद रहे। एसडीएम रोशनी पाटीदार ने धार के किले में स्थित प्राचीन बावड़ी के कुछ समय पूर्व किए कार्य काफी अवलोकन किया।


अधिकारियों को उसकी विशेष देखरेख और सुरक्षा के संबंध में निर्देश भी दिए हैं। गौरतलब है कि यह प्रदर्शन प्रतिदिन 24 मई तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। जिला पुरातत्व संग्रहालय किला परिसर धार में इसका अवलोकन किया जा सकता है। आभार कार्यालय सहायक दिनेश मंडलोई ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE