BREAKING NEWS
KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 5:00 pm
KHABAR : सागर में धामोनी वाले बाबा का सालाना उर्स शुरू, दरगाह पर पेश की गई संदली चादर, आज रात युपी के कव्वालों में होगा कव्वाली और गजलों का मुकाबला, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इश्हाक बली शामी उर्फ बाबा बालजति शाह रह. अलैह धामोनी वाले बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स शुरू हो गया है। पहले दिन दरगाह पर संदली चादर पेश की गई। उसके बाद तबर्रुक (प्रसाद) का वितरण किया गया। संदली चादर सदर बाजार 12 मुहाल चौराहे से प्रारंभ हुई, जो सदर क्षेत्र में भ्रमण कर दरगाह शरीफ धामोनी के लिए रवाना हुई। बाबा की दरगाह पर संदली चादर पेश होने के साथ ही सालाना उर्स शुरू हुआ। बाद में नमाज इशा मीलाद शरीफ हुई। दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धामौनी वाले बाबा का सालाना उर्स का कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक और उर्स कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में होगा।


शनिवार की रात 9 बजे कव्वाली प्रोग्राम का शुभारंभ होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल उमर दराज साबरी कव्वाल पार्टी बिजनौर उप्र और नाजिम ताज साबरी कव्वाल पार्टी कलियर शरीफ के बीच पूरी रात कव्वाली और गजलों का शानदार मुकाबला होगा। इस दौरान सागर समेत आसपास के लोग उर्स में शामिल होने और कव्वालों का मुकाबला देखने पहुंचेंगे। उर्स 19 मई तक चलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE