BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर ने किया.. <<     KHABAR : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW : लोकसभा चुनाव में अफीम की एंट्री,.. <<     BIG BREAKING : सिंधिया की मां माधवी राजे की तबियत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में मतदाता जागरूक अभियान चलाया, प्रेस.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत इस संसदीय क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- कलेक्टर चौहान ने शांति.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- बहुमंजिला आवासीय.. <<     GROUND ZERO: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जिले में.. <<     KHABAR : उच्च न्यायालय खण्डपीठ में रक्तदान शिविर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान का महत्व बताने निकाली बाइक रैली,.. <<     KHABAR : नयागांव में मतदाता जागरूकता अभियान का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 11:10 am
KHABAR : कलेक्टर प्रतिभा पाल और ग्रामीणों की समस्या, जब भीषण गर्मी से पहले दूर किया संकट तो लौटी गांव की खुशियां, पढ़े खबर

Share On:-

रीवा। कलेक्टर प्रतिभा पाल की सराहनीय पहल पर ग्रामीणों का जल संकट दूर हुआ है। विगत सप्ताह जनसुनवाई में तहसील हुजूर के ग्राम हिनौती, बैजनाथ और भोलगढ के लोगों द्वारा जल प्रदान करने का निवेदन दिया गया था जिस पर कलेक्टर द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार कर राजस्व और खनिज अमले को समस्या निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। उक्त ग्राम अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की खदानों के आसपास स्थित है खदानों में भी पर्याप्त पानी भरा हुआ है। निर्देशों के पालन में अल्ट्राटेक कंपनी प्रबंधन द्वारा पांच सौ मीटर पाइप लाइन दो दिन में बिछाकर खदानों का पानी हिनौती तालाब में प्रवाहित करना प्रारंभ कर दिया गया जिससे सूखे पड़े तालाब में पानी भरने लगा और ग्रामीण जनो एवं पशुओं को पेयजल की व्यवस्था हो गयी। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन द्वारा आठ वाटर टैंकरों द्वारा आसपास के आधा दर्जन ग्रामों में नियमित पेयजल प्रदाय प्रारंभ किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। जनपद अध्यक्ष संगीता यादव,जनपद उपाध्यक्ष सुनीता दिवेदी, बैजनाथ के सरपंच संतोष मिश्रा, ग्राम सरपंच भोलगढ़ के सरपंच लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी और ग्रामवासियों ने कलेक्टर को पानी की उपलब्धता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE